यकृत के कार्य (Funtion of Liver)
यकृत (Liver) * यकृत उदरगुहा में दाहिने ओर डायफ्रॉम से लगा हुआ होता है। मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी पाचक ग्रन्थि यकृत है। इसमें पित्त रस का निर्माण होता है। जो पित्ताशय में संग्रहित हो जाता है। यकृत चॉकलेटी रंग का कोमल द्विपलित अंग होता है। * एक वयस्क मनुष्य के यकृत का वजन 1.5-2 किलो ग्राम के लगभग होता है। पुरूषो में यकृत स्त्रियों की अपेक्षा भारी होता है। * यकृत द्वारा स्त्रावित पित्त रस आँत में उपस्थित एन्जाइम्स की क्रिया को बढ़ा देता है। यकृत के कार्य (Funtion of Liver) A. पित्त का स्त्राव (Secretion of bile): पित्त हरे रंग का क्षारीय तरल (PH 8.6) होता है। जिसमें पित्त लवण पित्त रंग पाए जाते हैं जो वसा के पाचन में कार्य करते हैं। यकृत द्वारा प्रतिदिन लगभग 500-1000 मिली पित्त का स्त्राव होता है। B. ग्लाइकाजिनेसिस (Glycogenesis): जब रूधिर में ग्लूकोज की मात्रा आवश्यकता से अधिक हो जाती है। तब यकृत कोशिकाएँ अतिरिक्त ग्...