माइक्रो कम्प्यूटर ( Micro Computer ) एवं इसके प्रकार
माइक्रो कम्प्यूटर ( Micro Computer )
माइक्रो कम्प्यूटर में प्रोसेसर के रूप में माइक्रो प्रोसेसर का उपयोग होता है । वर्ष 1970 में तकनीकी क्षेत्र में इण्टेल द्वारा माइक्रोप्रोसेसर (Microprocessor ) का आविष्कार हुआ, जिसके प्रयोग से कम्प्यूटर प्रणाली काफी सस्ती हो गई । ये कम्प्यूटर इतने छोटे होते थे कि इन्हें डेस्क ( Desk ) पर सरलतापूर्वक रखा जा सकता था । इन्हें "कम्प्यूटर ऑन ए चिप" भी कहा जाता है । आधुनिक युग में माइक्रो कम्प्यूटर फोन के आकार , पुस्तक के आकार तथा घड़ी के आकर तक में उपलब्ध है । इनकी क्षमता लगभग 1 लाख संक्रियाएँ प्रति सेकेण्ड होती हैं । इनका उपयोग - घर, ऑफिस, विद्यालय, व्यापार, उत्पादन, रक्षा, मनोरंजन, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में किया जाता है ।
माइक्रो कम्प्यूटर्स कई प्रकार के होते है । जैसे-
( a ) पर्सनल
कम्प्यूटर ( Personal
Computer - PC ) - इसे
डेस्कटॉप कम्प्यूटर ( Desktop
Computer ) भी कहा जाता है । आजकल प्रयुक्त होने वाले पर्सनल कम्प्यूटर वास्तव
में माइक्रो कम्प्यूटर ही हैं । इसमें की - बोर्ड , मॉनीटर तथा सिस्टम यूनिट होते हैं । सिस्टम यूनिट
में सीपीयू ( CPU - Central
Processing Unit ) , मेमारी तथा अन्य हार्डवेयर होते हैं । यह छोटे
आकार का सामान्य कार्यों के लिए बनाया गया कम्प्यूटर है । इस पर एक बार में एक ही
व्यक्ति कार्य कर सकता है । इसी कारण इसे पर्सनल कम्प्यूटर कहा जाता है । इसका
आपरेंटिंग सिस्टम एक साथ कई कार्य करने की क्षमता वाला ( Multitasking ) होता है
। पीसी को टेलीफोन और मॉडेम ( Modem
) की सहायता से आपस में या इंटरनेट से जोड़ा जा सकता है ।
उपयोग - पीसी का उपयोग घर , ऑफिस , व्यापार , शिक्षा , मनोरंजन , डाटा संग्रहण , प्रकाशन आदि अनेक क्षेत्रों
में किया जा रहा है ।
पीसी का विकास 1981
में हुआ जिसमें माइक्रो प्रोसेसर -8088 का प्रयोग किया गया । इसमें
हार्ड डिस्क ड्राइव लगाकर उसकी क्षमता बढ़ायी गयी तथा इसे पीसी - एक्ट टी ( PC - XT – Personal Computer - Extended
Technology ) नाम दिया गया । 1984
में नये माइक्रो प्रोसेसर -80286 से बने पीसी को पीसी - एटी ( PC - AT- Personal Computer - Advanced
Technology ) नाम दिया गया । वर्तमान पीढ़ी के सभी पर्सनल कम्प्यूटर को पीसी - एटी
ही कहा जाता है ।
( b ) लेपटॉप ( Laptop ) - यह पीसी ( PC ) की तरह ही कार्य करता है , परन्तु आकार में पीसी से भी छोटा तथा कहीं भी ले जाने योग्य होता है । और साधारण व्यक्ति भी इसे खरीदकर उपयोग में ला सकता है । इसमें एक मुड़ने योग्य एलसीडी ( LCD ) मॉनीटर , की - बोर्ड , टच पैड , हार्डडिस्क , फ्लापी डिस्क ड्राइव , सीडी / डीवीडी ड्राइव और अन्य पोर्ट रहते है । चूंकि इसका उपयोग गोद ( Lap ) पर रखकर किया जाता है , अतः इसे लेपटॉप कम्प्यूटर ( Laptop Computer ) भी कहते है । लेपटॉप को कभी - कभी " नोटबुक " ( Notebook ) भी कहा जाता है । वाई - फाई और ब्लु - टुथ की सहायता से इंटरनेट का भी उपयोग किया जा सकता है । विद्युत के बगैर कार्य कर सकने के लिए इसमें चार्ज की जाने वाली बैटरी का प्रयोग किया जाता है ।
( c ) पॉमटाप
( Palmtop ) - यह
लैपटॉप की तरह पोर्टेबल पर्सनल कम्प्यूटर है । यह लैपटॉप से भी हल्का और छोटा होता
है । यह हैण्डहेल्ड ऑपरेटिंग प्रणाली का इस्तेमाल करता है ।
इसे हथेली ( Palm ) पर रखकर उपयोग किया जाता है , अतः पॉमटाम ( Palmtop ) कहा जाता है । इसमें की - बोर्ड की जगह इसमें ध्वनि द्वारा इनपुट का कार्य किया जाता है । इसे पीडीए ( PDA PersonalDigitalAssistant ) भी कहा जाता है ।
( d ) टैबलेट कम्प्यूटर ( Tablet Computer ) - टैबलेट एक छोटा कम्प्यूटर है जिसमे की - बोर्ड या माउस का प्रयोग नहीं होता । इसमें इनपुट के लिए स्टाइलस ( Stylus ) , पेन या टच स्क्रीन तकनीक का प्रयोग होता है । टैबलेट में डाटा डालने के लिए Virtual या On Screen Key board का प्रयोग किया जाता है । इसे वायरलेस नेटवर्क द्वारा इंटरनेट से भी जोड़ जा सकता है । इसका प्रयोग स्मार्टफोन की तरह भी किया जा सकता है । चूंकि टैबलेट कम्प्यूटर का प्रयोग हाथ में रखकर किया जाता है , अतः इसे Hand held computer भी कहा जाता है ।
( e ) वर्क
स्टेशन ( Work
Station ) - वर्क
स्टेशन एक शक्तिशाली पीसी ( PC
) है , जो अधिक
प्रोसेसिंग क्षमता , विशाल
भंडारण और बेहतर डिस्प्ले को ध्यान में रखकर बनाया जाता है । इस पर एक बार में एक
ही व्यक्ति कार्य कर सकता है । इनका उपयोग - वैज्ञानिक , इंजीनियरिंग , भवन निर्माण आदि क्षेत्रों
में वास्तविक परिस्थितियों को उत्पन्न कर ( Simulation ) उनका अध्ययन करने के लिए ।
( f ) स्मार्टफोन ( Smartphone ) - स्मार्टफोन एक मोबाइल फोन है जिसमें कम्प्यूटर की लगभग सभी विशेषताएं मौजूद रहती हैं । इसमें डाटा इनपुट के लिए टच स्क्रीन तकनीक का प्रयोग किया जाता है । इसका प्रयोग कम्प्यूटर प्रोसेसिंग के कुछ कार्यों तथा इंटरनेट का प्रयोग करने के लिए किया जा सकता है । स्मार्टफोन का उपयोग एक हाथ से किया जा सकता है । जबकि टैबलेट या पीडीए को दोनों हाथों से चलाना पड़ता है ।





Comments
Post a Comment