धातुएँँ एवं अधातुएँँ ( Metals and Non - Metals)
धातुएँ ( Metals )
· तत्व जो
इलेक्ट्रॉन त्यागकर धनायन बनाने की प्रवृति रखते है , ये आवर्त सारणी का अधिकांश स्थान घेरते है
। दायें कोनों को छोड़कर सभी तत्व (s,p,d,f ब्लाक के
तत्व ) धातु है । पूर्व ऐतिहासिक काल में केवल 03 धातुएँ कापर ( Cu )
चाँदी (Ag ) व सोना (Au ) ही ज्ञात थी । लेकिन अब ज्ञात धातुओं की संख्या
बढ़ गई है ।
धातुओ के भौतिक गुण ( Physical Properties of Metals )
1. धातुएँ
आघातबर्धन ( बिना टुटे हुए ) है ,
अर्थात धातुओ को हथौडे से पीट कर उसकी पतली चादरें बनाई जा सकती है ।
सोना ( Au ) व चादी ( Ag ) सर्वाधिक आघातवर्ध्य होता
है ।
2.धातुएँ
तन्य ( Ductile ) होती है , अर्थात् धातुओं को पतले तारों मे खींचा जा सकता है ।
3. धातुएँ
ऊष्मा व विद्युत की सुचालक ( Good Conductor of Electricity ) है । चाँदी सर्वोत्तम
संचालक जबकि सीसा निम्नतम
संचालक होता है ।
4. धातुएँ
चमकदार है , जिस पर
पॉलिश की जा सकती है ।
5. धातुएँ
सामान्यतः कठोर होती है ( सोडियम व पोटैशियम को छोड़कर जो मुलायम या मृदु ) होती
है ।
6. धातुएँ
मजबूत होती है । उनमें उच्च तनन शक्ति ( Tensile Strength ) होती है ।
7. धातुएँ , कमरे के ताप पर ठोस होती है
, ( मर्करी
को छोड़कर जो द्रव धातु है ) ।
8. धातुओं
के गलनांक व क्वथनांक उच्च होते है , ( सोडियम व पोटैशियम धातुओं को छोड़कर जिनके गलनांक व क्वथनांक निम्न
होते है ) ।
9. धातुएँ
उच्च घनत्वों वाली होती है , ( सोडियम व पोटैशिम धातुओं को छोड़कर जो अल्प घनत्वों वाली है )
अर्थात् धातु बहुत भारी होती है ।
10. धातुएँ
ध्वनि या अनुनादी ( Sonorous ) होती है । अर्थात् जब ये किसी वस्तु टकराती है , तो ध्वनि उत्पन्न करती है ।
धातुओं के रासायनिक गुण ( Chemical Properties of Metals )
1. धातुएं
अधातुओं से अभिक्रिया कर विभिन्न प्रकार के यौगिकों का निर्माण करती है ।
2. अभिक्रिया
के दौरान ये इलेक्ट्रानों का त्यागकर धनायन बनाने की प्रवृत्ति रखती है ।
3. धातुएं
ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर धातु ऑक्साइड बनाती है । जिनकी प्रकृति क्षारीय ( Basic ) होती है
।
4. जल से
अभिक्रिया कर धातु हाइड्राक्साइड या ऑक्साइड व हाइड्रोजन विस्थापित करती है ।
अधातुएँ ( Non
- Metal )
· तत्व
जिनकी प्रवृत्ति इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने की होती है , जो ऋणायन बनाते है, अधातु कहलाते
है । ये संख्या में 22 है और
इन्हें आधुनिक आवर्त सारणी में दाई ओर रखा जाता है ।
अधातुओं
के भौतिक गुणधर्म ( Physical
Properties of Non - Metals )
1. अधातुएँ
समान्यता ठोस व गैस होती है । ब्रोमीन अपवाद
है, यह द्रव
है । 10 अधातुएँ
ठोस अवस्था में तथा 11 गैसें
अवस्था में पाई जाती है ।
2. ये
विभिन्न रंग दर्शाते है ।
3. ये ताप व
विद्युत के कुचालक है । कार्बन ( ग्रेफाइट रूप ) अपवाद है ।
4. ये
चमकीली अधातवर्ध्य ( Maleable ) , तन्य ( Ductile )
व निनादी ( Sonorous ) नहीं होते है , ( यद्यपि आयोडीन चमकीली है )
।
अधातुओं के रासायनिक गुणधर्म ( Chemical Properties of Non - Metals
)
1. ये
प्रकृति में धन विद्युती होते है
। ये इलेक्ट्रॉन ग्रहण करके ऋणायन बनाते है ।
2. ये
ऑक्सीजन से संयोग करके ऑक्साइड बनाते है तथा इनके ऑक्साइड समान्यतः अम्लीय होते है । उदाहरण के लिए सल्फर ऑक्सीजन में जलकर सल्फर डाइऑक्साइड
बनाती है , जो जल
में घुलकर सल्फ्यूरस अम्ल बनाती है ।
S + O2
→ So2
So2
+ H2O → H2So3
· सल्फ्यूरस
अम्ल नीले लिटमस पेपर को लाल कर देता
है ।
3. CO2 , SO2 , SO3 , NO3, P2 , 05 , अधातुओं के अम्लीय ऑक्साइड
है जबकि CO, NO , N2O व H2O अधातुओं
के उदासीन ऑक्साइड है ।
4. सामान्यतः
आधातुएँ जल से क्रिया नहीं करती यद्यपि ये वायु में क्रियाशील हो सकती है । इस
प्रकार की अधातुओं को जल में रखा जाता है । उदाहरण फॉस्फोरस क्रियाशील अधातु है , यह वायु में खुला छोड़ने पर
स्वतः जल जाता है । अतः इसे जल में रखते है ।
5. अधातुओं
की क्षारों के साथ क्रिया थोड़ी जटिल होती है ।

Comments
Post a Comment