कम्प्यूटर का इतिहास ( History of Computer )

कम्प्यूटर का इतिहास (History of Computer)

1. अबैकस ( Abacus ) - प्राचीन समय में गणना करने के लिए अवैकस का उपयोग किया जाता था । अबैकस एक मंत्र है जिसका उपयोग आकिक गणना (Arithmetic calculation) के लिए किया जाता है। अबेकस लकड़ी का एक आयताकार ढाँचा होता है, जिसके अन्दर तारों का एक फ्रेम लगा होता है अबैकस में गणना तारों में पिरोये मोतियों के द्वारा की जाती है। इसका आविष्कार 16 वीं शताब्दी में चीन में हुआ था।


2. पास्कल कैलकुलेटर या पास्कलाइन ( Pascal Calculator or Pascaline )– प्रथम गणना मशीन ( Mechanical Calculator ) का निर्माण सन् 1645 में फ्रांस के गणितज्ञ ब्लेज पास्कल ने किया था। उस कैलकुलेटर में इन्टर लौकिंग गियर्स (Inter locking gears) का उपयोग किया गया था, जो 0 से 9 संख्या को दर्शाता था। यह केवल जोड़ या घटाव करने में सक्षम था। अतः इसे ऐडींग मशीन (Adding Machine) भी कहा गया ।  




3 . एनालिटिकल इंजन ( Analytical Engine ) - सन् 1801 में जोसफ मेरी जैक्वार्ड ने स्वचालित बुनाई मशीन ( Automated weaving loom ) का निर्माण किया। इसमें धातु के प्लेट को छेदकर पंच किया गया था और जो कपड़े की बुनाई को नियंत्रित करने में सक्षम था। सन् 1820 में एक अंग्रेज आविष्कारक चार्ल्स बैबेज ने डिफरेंस इंजन (Deference Engine ) तथा बाद में एनालिटिकल इंजन बनाया। चार्ल्स बैबेज के कॉन्सेप्ट का उपयोग कर पहला कम्प्यूटर प्रोटोटाइप का निर्माण किया गया। इस कारण चार्ल्स बैबेज को 'कम्प्यूटर का जन्मदाता' ( Father of Computer ) कहा जाता है। दस साल की मेहनत के बावजूद वे पूर्णतः सफल नहीं हुए। सन् 1842 में लेडी लवलेश ने एक पेपर L.E. Menabrea on the Analytical Engine का इटालियन से अंग्रेजी में रूपान्तरण किया । अगॅस्टा ने ही एक पहला Demonstration Program लिखा और उनके बाइनरी अर्थमेटिक के योगदान को जॉन वॉन न्यूमैन ने आधुनिक कम्प्यूटर के विकास के लिए उपयोग किया । इसलिए अगॅस्टा को 'प्रथम प्रोग्रामर' तथा 'बाइनरी प्रणाली' का आविष्कारक कहा जाता है । 


4. सेंसस टेकुलेटर ( Census Tabulator ) - 1990 में अमेरिका को वैज्ञानिक हर्मन होलेरिय ( Hernmara Hoilerith ) ने इस विद्युत धालित गत्र का आविष्कार किया जिसका प्रयोग अमेरिका जनगणना में किया गया । इन्हें कम्प्यूटर को अनुप्रयोग के रूप में पंचकार्ड ( Punch Card ) के आविष्कार का श्रेय भी दिया जाता है । पथकार्ड कागज का बना एक कार्ड है जिसमें पंच द्वारा छेद बनाकर कम्प्यूटर द्वारा तथा प्रोग्राम स्टोर किया जाता था । पंचकार्ड रीडर द्वारा पंचकार्ड पर स्टोर किए गए डाटा को पढ़ा जाता था । कम्यूटर के लिए डाटा स्टोर करने से पहले पंचकार्ड का उपयोग टेक्स्टाइल उद्योग में कपड़ा बुनने की मशीनों को नियंत्रित करने के लिए किया गया था। 


5. मार्क -1 ( Mare - 1 ) - 1937 से 1944 के बीच आईबीएम ( IBM - International Business Machine ) नामक कम्पनी के सहयोग तथा वैज्ञानिक हावर्ड आइकेन ( Haward Aiken ) के निर्देशन में विश्व के प्रथम पूर्ण स्वचालित विद्युत यांत्रिक ( Electro mechanical ) गणना यत्र का आविष्कार किया गया । इसमें इंटरलॉकिंग पैनल के छोटे गिलास , काउण्टर , स्विच और नियन्त्रण सर्किट होते थे । डेटा मैन्युअल रूप से Enter किया जाता था तथा संचयन के लिए मैग्नेटिक ड्रम प्रयोग किए जाते थे । 

6 . ए.बी.सी ( ABC - Atanasoff - Berry Computer ) - 1939 में जॉन एटनसॉफ और क्लिफोर्ड बेरी नामक वैज्ञानिकों ने मिलकर संसार का पहला इलेक्ट्रानिक डिजिटल कम्प्यूटर ( Electronic Digital Computer ) का आविष्कार किया । इन्हीं के नाम पर इसे एबीसी ( ABC ) का नाम दिया गया । 


7 . एनिएक ( ENIAC - Electronic Numerical Integrator And Computer ) - 1946 में अमेरिकी वैज्ञानिक जे. पी. एकर्ट तथा जॉन मुचली ने सामान्य कार्यों के लिए 'प्रथम पूर्ण इलेक्ट्रानिक कम्प्यूटर' का आविष्कार किया जिसे एनिएक नाम दिया गया । यह बीस Accumulators एक संयोजन है । इसमें 18000 वैक्यूम ट्यूब्स लगी थी ।  


8 . एडसैक ( EDSAC- Electronic Delay Storage Automatic Calculator )– 1949 में मौरिस विल्फस नामक वैज्ञानिक ने पहला प्रोग्राम संग्रहित डिजिटल कम्प्यूटर बनाया। जो वर्गों के पहाड़ों की भी गणना कर सकता था। यह मर्करी डिलेथ लाइनस का प्रयोग मैमोरी और वैक्यूम टयूब का प्रयोग लॉजिक के लिए करता था । 

9. एडवैक ( EDVAC - Electronic Discrete Variable Automatic Computer ) - एनिएक कम्प्यूटर में प्रोग्राम में परिवर्तन कठिन था । इससे निपटने के लिए वान न्यूमेन ( Van Neumann ) ने 1950 में संग्रहित प्रोग्राम की अवधारणा दी तथा एडवैक का विकास किया । 

10. यूनीवैक ( UNIVAC - Universal Automatic Computer ) - 1951 में जे . पी एकर्ट और जॉन मुचली द्वारा विकसित यूनीवैक प्रथम कम्प्यूटर था जिसका उपयोग वाणिज्यिक तथा अन्य सामान्य कार्यों के लिए किया गया। यह साख्यिकी और शाब्दिक दोनों प्रकार के डेटा को संसाधित करता था। यह मैग्नेटिक टेप का प्रयोग इनपुट और आउटपुट के लिए करता था। 


11. माइक्रो प्रोसेसर ( Micro Processor ) - 1970 में इंटेल कम्पनी द्वारा प्रथम माइक्रो प्रोससर "इंटेल 4004" के निर्माण ने कम्प्यूटर क्षेत्र में क्रांति ला दी । इससे छोटे आकार के कम्प्यूटर का निर्माण संभव हुआ जिन्हें माइक्रो कम्प्यूटर (Micro Computer) कहा गया। इंटेल, पेंटियम, सेलेरॉन तथा एएमडी वर्तमान में कुछ माइक्रो प्रोसेसर उत्पादक ब्राड हैं।

 


 


Comments

Popular posts from this blog

स्‍टेम सेल (Stem Cell)

ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार ( Types of Operating System )

नेटवर्क टोपोलॉजी ( Network Topology )