हाइपोथैलेमस ( Hypothalamus )
हाइपोथैलेमस ( Hypothalamus )
हाइपोथैलेमस, थैलेमस एवं इस प्रकार से मस्तिष्क के आधार पर स्थित होता है । यद्यपि यह अपेक्षाकृत छोटा ( केवल 4 ग्राम का ) व मस्तिष्क के कुल द्रव्यमान का 1/300 होता है फिर भी यह अति संवहनी होता है यह अंतरंग क्रियाओं को । संघटित एवं नियत्रित करता है मस्तिष्क से जुड़े होने के कारण हाइपोथैलेमस समस्थैतिक स्थित को बनाए रखते हुए शरीर के आंतरिक संतुलन विशेष रूप से अनैच्छिक व्यवहार को नियंत्रित करता है ।
इसमें उपस्थित केंद्रक शरीर को खाने, पीने, गुस्सा होना, शांत रहना व प्रेम । की अभिव्यक्ति का संकेत देते है । हाइपोथैलेमस जाति के उत्तरजीविता के व्यवहार जैसे लड़ना, पोषण करना, पलायन करना, जोड़ा बनना को संगठित करता है ।
हाइपोथैलेमस शरीर के तापक्रम को लगभग 37°C पर एक जटिल ताप स्थायी तंत्र के माध्यम से बनाए रखते है । हाइपोथैलेमस श्वसन व हृदय स्पंदन को प्रभावित करता है, व असामान्य स्थिति को सुधारने के लिए उन्हें संकेत भेजता है । यह पीयूष ग्रंथि से जुड़े रह कर वृद्धि व लैंगिक व्यवहार को नियंत्रित करता है ।
अनुमस्तिष्क व मस्तिष्क स्तंभ से वलय के रूप में या द्विशाख रूप से फैले । तंत्रिका योजक मस्तिष्क के नीचे एक लिंबिक तंत्र ( जिसका अर्थ ओंठ के आकार का ) की संरचना करते है । यह तंत्र मस्तिष्क के बचे हिस्से व शरीर को | संकेत भेजता है जिसका मानव व्यवहार पर व्यापक प्रभाव होता है ।
हाइपोथैलेमस के ऊपर व दोनों द्विशाख के अंदरूनी सिरों से जुड़ा बादाम के आकार का एमिगूडाला (Amygdala) पाया जाता है । तंत्रिका कोशिकाओं का यह उभार एक सुरक्षा दुर्ग होता है जो विशेष रूप से क्रोध एवं रोष जैसी मन: स्थिति को नियंत्रित करता है ।
एमिगूडाला के अनेक क्षेत्र आक्रामक व भय को याद रखने जैसे भावनात्मक व्यवहारों में प्रमुख भूमिका निभाते है । लिंबिक द्विशाख का फूला हुआ निचला ओंठ हिप्पोकैंपस कहलाता है जो नाम इसे यूनानी भाषा से लिए समुद्री घोड़े (Sea Horse) के नाम के आधार पर दिया गया है । यह विशिष्ट अंग गंध एवं स्मृति जैसे विलक्षण मिश्रित संकेतों से संबंध होता है । यह हिप्पोकैंपस एक प्रकार की सूची की तरह कार्य करता है जो किसी घटना से जुड़ी स्मृति का स्मरण दिलाती है । हिप्पोकैंपस अल्पकालिक स्मृति से जुड़ी सूचना को दीर्घकालिक (रूप में परिवर्तित करता है जो सीखने के लिए अनिवार्य है। हाइपोथैलेमस से जुड़े पिट (Septum) पर केंद्रिय उत्तेजना से जुड़ा भावनात्मक केंद्र उपस्थित होता है ।

Comments
Post a Comment