कम्‍प्‍यूटर ( Computer)

 

                       कम्‍प्‍यूटर Computer

कम्‍प्‍यूटर की संरचना:- इनपुट के माध्‍यम से आप जो कुछ भी टाइप करते हैं वह कम्‍प्‍यूटर की मैमोरी में चला जाता है। डाटा मैमोरी में स्‍टोर होने के बाद एक कॉपी कन्‍ट्रोल यूनिट को चली जाती है। यदि आपके डाटा में गणित से सम्‍बन्धित कोई कार्य है तो, डाटा ALU में भेज दिया जाता है। ALU में प्रकार के Calculation होते हैं। ALU में प्रोसेसिंग होने के बाद जो परिणाम प्राप्‍त होते हैं वह पहले मैमोरी में जाकर स्‍टोर होते हैं और फिर उसे आउटपुट पर भेज दिया जाता है।

कम्‍प्‍यूटर के भाग:- कम्‍प्‍यूटर के वे भाग जिन्‍हें कम्‍यूटर पर कार्य करते समय आपको प्रयोग करना है-

1.    सी. पी. यू. (Central Processing Unit)

2.    की-बोर्ड (Keyboard)

3.    माउस (Mouse)

4.    फलॉपी डिस्‍क ड्राइव (Floppy Disk Drive)

5.    हार्ड डिस्‍क ड्राइव (Hard Disk Drive)

6.    कॉम्‍पैक्‍ट डिस्‍क ड्राइव (Compact Disk Drive)

7.    मॉनिटर (Monitor)

1.    सी. पी. यू. (Central Processing Unit) :- यह कम्‍प्‍यूटर का मुख्‍य भाग है। कम्‍प्‍यूटर का मुख्‍य भाग मदरबोर्ड, मॉ‍नीटर, की-बोर्ड, प्रिन्‍टर, फलॉपी डिस्‍क, हार्ड डिस्‍क, आदि को सँचालित करने वाले सर्किट सी.पी.यू. में लगे रहते है। CPU के तीन भाग होते हैं, निम्‍न प्रकार हैं-

1.1     कन्‍ट्रोल यूनिट (Control Unit) :- इसे कम्‍प्‍यूटर की मास्‍टर यूनिट कहा जाता है। कम्‍प्‍यूटर की यह इकाई कम्‍प्‍यूटर के सभी भागों के बीच समन्‍वय स्‍थापित करने का काम करती है, जब हम कम्‍प्‍यूटर में काई प्रोग्राम लोड करते हैं, तो वह सीधे उसकी मैमोरी में चला जाता है। कन्‍ट्रोलर मेन मैमोरी से डाटा को Arithmetical & Logic Unit  को ट्रॉंस्‍फर करने का आदेश देता है। जहॉं पर गणना आदि कार्य सम्‍पन्‍न कराये जाते हैं। ALU से प्राप्‍त परिणामों को Control Unit मैमोरी में तथा वहॉं से आउटपुट यूनिट को ट्रॉंसफर कर देता है ताकि उन्‍हें प्रिन्‍ट किया जा सके। कन्‍ट्रोल यूनिट सभी महत्‍वपूर्ण भागों जैसे- प्रिन्‍टर, डिस्‍क ड्राइव व ऑपरेटिंग सिस्‍टम से जुड़ा होता है।

1.2  ए.एल.यू.(Arithmetical & Logic Unit) :- यह Central Processing Unit  का वह भाग है जहॉं कम्‍प्‍यूटर के Calculation (गुणा, जोड़, भाग आदि) होते है। यह यूनिट अति शीघ्रता से कार्य करती है, पल भर में ही लाखों गणनाऍं हो जात है। ALU के अन्‍दर डाटा व प्रोग्राम इनपुट यूनिट और कम्‍प्‍यूटर मैमोरी से लिये जाते हैं। कन्‍ट्रोल यूनिट द्वारा डाल दिये गये प्रोग्राम के अनुसार गणना या अन्‍य कार्य कर तैया जानकारी आउटपुट यूनिट को दे दी जाती है। इस यूनिट के दो मुख्‍य कार्य हैं-

2.    युणा, जोड़, भाग, घटाना इत्‍यादि गणितीय कार्य करता है।

3.    लॉजिक एवं तार्किक प्रश्‍न हल करना।

कम्‍प्‍यूटर के कार्य: कम्‍प्‍यूटर के द्वारा निम्‍न कार्य किये जाते हैं-

1.    इनपुट करना (Input)

2.    स्‍टोर करना (Storage)

3.    प्रोसेसिंग (Processing)

4.    आउटपुट देना (Output)

5.    कंट्रोल करना (Control)

1.    इनपुट करना:- इनपुट डिवाइस के द्वारा कम्‍प्‍यूटर में डाटा डाला जाता है,‍ जिसे यह सी. पी.यू. तक पहुँचाता है।

2.    स्‍टोर करना:- इनपुट माध्यम से फीड किया गया डाटा मैमोरी में जाकर स्‍टोर हो जाता है।

3.    प्रोसेसिंग:- कम्‍प्‍यूटर, डाटा की निर्देशानुसार प्रोसेस करता है। सी. पी. यू. के भाग ए. एल. यू. में हर प्रकार की गणनायें या तार्किक प्रश्‍नों को हल किया जा सकता है। उसमें जोड़, घटाना, गुणा, भाग इत्‍यादि तथा सँख्‍याओं की तुलना भी की जा सकती है।

4.    आउटपुट देना:- आउटपुट डिवाइस की सहायता  से कम्‍प्‍यूटर द्वारा डाटा प्रोसेस के उपरान्‍त यूजर तक पहुँचाया जाता है। आउटपुट यूजर को प्रिन्‍टर, स्‍क्रीन की सहायता से प्राप्‍त होता है।

5.    कंट्रोल करना:- सी. पी. यू. में कन्‍ट्रोल यूनिट मुख्‍य भाग है, जो कम्‍प्‍यूटर के कार्य को कन्‍ट्रोल करता है, इसकी सहायता से डाटा को मैमोरी या ए. एल. यू. में भेजा जाता है। यह सूचना को मैमोरी में सही स्‍थान पर पहुँचाता है डाटा की प्रोसेसिंग के बाद परिणामों को पुन: मैमोरी में भेज देना भी इसी का कार्य है।  



Comments

Popular posts from this blog

स्‍टेम सेल (Stem Cell)

ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार ( Types of Operating System )

नेटवर्क टोपोलॉजी ( Network Topology )