फेफड़ों (सीने) में संक्रमण (chest infection)
सीने में संक्रमण (chest infection)
सीने में संक्रमण (chest infection) मुख्य रूप से पतझड़ (Autumn) और ठंड (winter) के दौरान या ज़ुकाम (cold) या फ्लू (flu) के बाद होना बहुत सामान्य है।
हालांकि बहुत से संक्रमण हल्के होते हैं और ख़ुद ठीक हो जाते हैं, कुछ मामले बहुत गम्भीर और जीवन के लिए घातक हो सकते हैं।
सीने में संक्रमण (chest infection) के मुख्य लक्षण ये हैं :
- सीने में बलगम (a chesty cough)
- साँस लेने में समस्या (breathing difficulty)
- सीने में दर्द (chest pain)
सिरदर्द (headache) और बुखार का होना भी सामान्य है।
सीने में संक्रमण के प्रकार (type of chest infection)
सीने में संक्रमण दो प्रकार के होते हैं:
एक्यूट ब्रोंकाइटिस (acute bronchitis)
निमोनिया (pneumonia)
एक्यूट का अर्थ होता है कि संक्रमण कम समय तक रहता है।
एक्यूट ब्रोंकाइटिस (acute bronchitis) और निमोनिया (pneumonia) के लक्षण समान होते हैं लेकिन निमोनिया के लक्षण अक्सर अधिक गम्भीर हो सकते हैं और मेडिकल सहायता की ज़रूरत पड़ सकती है।
सीने में संक्रमण का इलाज (treating chest infection)
ब्रोंकाइटिस का दौरा आमतौर पर 7 से 10 दिनों में बिना किसी दवा के अपने आप ठीक हो जाता है।
यदि आपको संदेह है कि आपको निमोनिया है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
यदि आपको सीने में संक्रमण है आपको करना चाहिए?
पर्याप्त आराम करें
डिहाइड्रेशन (dehydration) को रोकने के लिए और पतले बलगम को खाँसने में आसान बनाने के लिए बहुत ज़्यादा तरल पदार्थ पीएं
पैरासिटामोल (paracetamol) या इबुप्रोफेन (ibuprofen) से सिरदर्द (headache), बुखार (fever) और दर्द का इलाज करें
धूम्रपान तुरंत छोड़ दें
खाँसी की दवाओं पर अपने पैसे बरबाद मत करें। इसके बहुत कम सबूत है कि वे काम करेंगे। और किसी भी मामले में, खाँसी आपके फेफड़ों से बलगम (phlegum) को हटाकर संक्रमण को अधिक तेज़ी से साफ़ करने में मदद करती है।
यदि खाँसी से आपके गले में खराश है तो आप इस को शहद और निम्बू के गर्म पेय से ठीक कर सकते हैं।
क्योंकि ब्रोंकाइटिस आमतौर पर वायरस के कारण होता है, एंटीबायोटिक (antibiotics) के सेवन से शायद ही आपके सुधार में मदद मिलेगी। ब्रोंकाइटिस के लिए अनावश्यक रूप से एंटीबायोटिक का सेवन एंटीबायोटिक प्रतिरोध (antibiotics resistance) बनकर हानि पहुँचा सकता है।
निमोनिया , ब्रोंकाइटिस के जैसा नहीं है यह अक्सर बैक्टीरिया के कारण होता है और इलाज के लिए एंटीबायोटिक की ज़रूरत होती है यदि आपको हल्का निमोनिया है तो आप घरपर एंटीबायोटिक टैबलेट का सेवन कर सकते हैं। यदि निमोनिया अधिक गम्भीर है तो एंटीबायोटिक अस्पताल में नसों के द्वारा दी जाएगी।
सीने में संक्रमण की रोकथाम (preventing chest infection)
ऐसे उपाय हैं जो आप सीने में संक्रमण को रोकने में मदद और इसे दूसरों तक फैलने से रोक सकते हैं।
अच्छी स्वच्छता (good hygiene)
हालांकि सीने का संक्रमण अन्य संक्रमणों जैसे फ्लू की तरह संक्रामक नहीं होता है आप इसे खाँसने या छींकने के द्वारा दूसरों में फैला सकते हैं। इसलिए यदि आपको सीने में संक्रमण है तो खाँसने या छींकते समय अपने मुंह को ढकना और नियमित हाथ धोना बहुत ज़रूरी है। इस्तेमाल किये हुए टिशू को तुरंत फेंक दें।
धूम्रपान छोड़ दें
यदि आप धूम्रपान करते हैं तो सीने के संक्रमण से बचने के लिए जो आप सबसे अच्छी चीज़ कर सकते हैं वो है धूम्रपान छोड़ना। धूम्रपान आपके फेफड़ों को खराब कर देता है और संक्रमण के विरोध में आपकी सुरक्षा को कमज़ोर कर देता है।
वैक्सीनेशन (vaccination)
यदि आपको सीने का संक्रमण होने का अत्यधिक खतरा है उदाहरण के लिए आपकी उम्र 65 साल से अधिक है तो आपके डॉक्टर आपको कुछ वैक्सीनेशन की सलाह दे सकते हैं।
Comments
Post a Comment