चाल तथा वेग (Speed and Velocity)


                      चाल  और वेग

   चाल (Speed):-  किसी वस्‍तु द्वारा एकांक समयान्‍तराल में चली गई दूरी को वस्‍तु की चाल कहते हैं।                         यह अदिश राशि है, इसे s से प्रदर्शित करते है। इसके S.I. मात्रक मी./सेकेण्‍ड(m/s) है।

                                        चाल = दूरी/समय

   वेग(Velocity):- किसी वस्‍तु द्वारा एकांक समय में निश्चित दिशा में चली गई दूरी अर्थात् विस्‍थापन                         को उसका वेग कहते है, यह सदिश राशि है। वेग को v से प्रदर्शित करते हैं। इसका S.I.                         मात्रक मी./सेकेण्‍ड(m/s) है।

                                                               वेग =  विस्‍थापन/समय


                 चाल तथा वेग में अन्‍तर

क्र.

                     चाल (Speed)

                      वेग (Velocity)

1.

 

2.


 

3.



4.

किसी भी दिशा में एकांक समय में तय की गई दूरी चाल कहलाती है।

चाल का वर्णन करने के लिए केवल परिमाण की आवश्‍यकता होती है। अत: यह एक अदिश राशि है।

चाल हमेशा धनात्‍मक होती है

चाल को तीर युक्‍त सरल रेखा द्वारा प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है।

किसी निश्चित दिशा में एकांक समय में चली गई दूरी वेग कहलाती है।

वेग का वर्णन करने के लिए परिमाण व दिशा दोनों का ज्ञान आवश्‍यक है। अत: यह सदिश राशि है।

वेग धनात्‍मक, ऋणात्‍मक तथा शून्‍य कुछ भी हो सकता है।

वेग को एक तीर युक्‍त सरल रेखा द्वारा निरूपित किया जा सकता है।


Comments

Popular posts from this blog

स्‍टेम सेल (Stem Cell)

ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार ( Types of Operating System )

नेटवर्क टोपोलॉजी ( Network Topology )