कोशिका(Cell)

जीवन की मौलिक इकाई : कोशिका

(The Fundamental unit of Life : Cell)

राबर्ट हुक (Robert Hook) ने सन्‍ 1665 ई. में कोशिका (Cell) की खोज की थी।

“अतिसूक्ष्‍म जीवों को छोड़कर सभी जीवधारीयों (पादप व जुतुओं) का शरीर बहुत से छोटे-छोटे कोष्‍ठों का बना होता है। इस कोष्‍ठों को कोशिका (Cell) कहते है।” जीवन-संबंधी सभी क्रियाएँ इन्‍हीं कोशिकाओं के अन्‍दर होती है। अत: कोशिका जीवों की संरचनात्‍मक व क्रियात्‍मक इकाई है।

Ø कोशिका शब् की उत्पत्ति लैटिन भाषा के Callula  शब्‍द से हुई है, जिसका अर्थ ‘एक कोष्‍ठ या छोटा कमरा’ है।

Ø कोशिका के अध्‍ययन को सायटोलॉजी (Cytology) कहा जाता है। वर्तमान में इसे कोशिका विज्ञान (Cell  Biology) भी कहते है।

Ø सभी जीव-जन्‍तु, वनस्‍पति कोशिकाओं से बने हैं।

Ø एक कोशिका स्‍वयं में ही एक सम्‍पूर्ण जीव हो सकता है जैसे- अमीबा, पैरामीशियम, कलैमिडोमोनास व बैक्‍टीरिया, इन्‍हें एक कोशिकीय जीव कहते हैं।

Ø एक कोशकीय जीव, जैसे कि अमीबा अपने भोजन को अंर्तग्रहण, पाचन, व श्‍वसन, उत्‍सर्जन, वृद्धि प्रजनन भी करता है बहुकोशिक जीवों में यह सभी कार्य विशिष्‍ट कोशिकाओं के समूह द्वारा सम्‍पादित किये जाते हैं।

Ø कोशिकाओं का समूह मिलकर ऊतकों का निर्माण करते है तथा विभिन्‍न ऊत्‍क अंगों का निर्माण करते है।

Ø बहुकोशिक जीवों में अनेक कोशिकाएं होती है जो एक साथ मिलकर विभिन्‍न अंगों का निर्माण करती है। जैसे जन्‍तु, पादप, फूंजी (कवक)


            कोशिका: आविष्‍कार व अनुसंधान इतिहास

·      वर्ष 1665 में संयुक्‍त सूक्ष्‍मदर्शी (Compound Microscape) का आविष्‍कार राबर्ट हुक न किया था। कोशिका खोज का इतिहास सूक्ष्‍मदर्शी खोज के साथ आरम्‍भ होता है। रॉबर्ट हुक ने 1665 ई. में बोतल की कार्क की एक पतली परत के अध्‍ययन के आधार पर मधुमक्‍खी के छत्‍ते जैसे कोष्‍ठ देखे और इन्‍हें कोशा नाम दिया यह तथ्‍य उनकी पुस्‍तक माइक्रोग्राफिया (Micrographia) में छपा। राबर्ट हुक ने कोशा- भित्तियों के आधार पर कोशा शब्‍द प्रयोग किया।

·      1674 में एंटोनी वॉन ल्‍यूवेन्‍हॉक ने जीवित कोशा का सर्वप्रथम अध्‍ययन किया।

·      1831 में रॉबर्ट ब्राउन ने कोशिका में केंद्रक व केंद्रिका का पता लगाया।

·      तदरोचित नामक वैज्ञानिक ने 1824 में कोशिका सिद्धांत (Cell Theory) का विचार प्रस्‍तुत किया, परंतु इसका श्रेय वनस्‍पतिविज्ञान शास्‍त्री श्‍लाइडेन (Matthias Jakob Schleiden) व जंतु-विज्ञान शास्‍त्री मैथियस जैकब थियोडोर श्‍वान Theodor Schwann) को दिया जाता है जिन्‍होनें ठीक प्रकार से कोशिका सिद्धांत को 1839  में प्रस्‍तुत किया व बतलाया कि कोशिकाएँ पौधों व जंतुओं की रचनात्‍मक इकाई है।

·      1855 रूडॉल्‍फ विरचो ने विचार रखा कि कोशिकाएँ सदा कोशिकाओं के विभाजन से ही पैदा होती है।

·      1953 में वाट्सन और क्रिक (Watson and Crick) ने डीएनए (DNA) के डबल-हेलिक्‍स संरचना की पहली बार घोषण की थी।

·      1981 लिन मार्गुलिस (Lynn Muargulis) ने कोशिका क्रम विकास में ‘सिबियोस’ (Symbiosis in Cell Evolution) पर शोधपत्र प्रस्‍तुत किया।

 


Comments

Popular posts from this blog

स्‍टेम सेल (Stem Cell)

ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार ( Types of Operating System )

नेटवर्क टोपोलॉजी ( Network Topology )